कतर की जेल से देहरादून लौटे कैप्टन सौरभ, मुख्यमंत्री धामी ने मुलाकात कर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सौरभ वशिष्ठ के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया।

Share

कतर की जेल से भारत लौटे पूर्व नौ सेना अधिकारी सौरभ वशिष्ठ के देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। सौरभ वशिष्ठ देहरादून के रहनेवाले हैं। CM Dhami Met Saurabh Vashisht बेटे की सुरक्षित वापसी पर परिजन भावुक हो उठे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सौरभ वशिष्ठ के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की ताकत पूरी दुनिया देख रही है। यही वजह है कि कतर में फंसे नौसेना के पूर्व अधिकारियों की वापसी हो पाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मौत की सजा का सामना कर रहे कतर से सौरभ वशिष्ठ की सकुशल वापसी का सबसे बड़ा उदाहरण भी है।

पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व पर उनके परिवार के साथ खुद उन्हें भी पूरा भरोसा था कि कतर में फंसे सभी 8 लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौत के मुंह से जरूर वापस लाएंगे। भारतीय नौसेना के आठों जवान कतर की अलदाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी में काम कर रहे थे। जासूसी के आरोप में 2022 में पुलिस ने भारत के पूर्व नौसिकों को गिरफ्तार किया था। 26 अक्टूबर, 2023 में पूर्व नौसिकों को कतर की अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए केंद्र सरकार ने कानूनी विकल्प तलाशना शुरू कर दिया था। 18 महीने की प्रतीक्षा के बाद पूर्व नौसिकों की रिहाई हुई। भारत लौटे भारतीय नौसेना के जवान सरकार का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।