आज से फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, जिलाधिकारी ले सकेंगे स्थानीय स्तर पर निर्णय

Share

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बीते कुछ दिनों से रोकी गई चार धाम यात्रा आज से एक बार फिर शुरू हो गई है। Chardham Yatra 2025 News मौसम में सुधार और यात्रा मार्गों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त और चार धाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के अध्यक्ष मनमोहन सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी जिलों के अधिकारियों को पंजीकरण और यात्रा फिर से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्णय मौसम की वर्तमान स्थिति और चार धाम के यात्रा मार्गों पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए लिया गया है।