मुख्यमंत्री धामी ने गौचर में किया रोड शो, ‘नंदा गौरा महोत्सव’ में की शिरकत

Spread the love

सीएम धामी ने आज गौचर में आयोजित नन्दा गौरा महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने 400 करोड़ की कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। Beti Bwari Aawa Uttarakhand इस दौरान मुख्यमंत्री यहां जोरदार रोड शो किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस गौचर से मेला ग्राउंड तक रोड शो किया। जिसमें हजारों की भी उमड़ी। इस दौरान पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने सीएम धामी पर फूल बरसाए। साथ ही यहां विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। सीएम धामी नंदा-गौरा महोत्सव, बेटी ब्वारी आवा उत्तराखंड तैं अगनि बढ़ावा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आज ₹97 करोड़ से ज्यादा की योजनाएं पूरी हो गई और ₹400 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का काम कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में विकास कर रही है। सरकार का प्रयास है कि भगवान बदरी विशाल और नीति-माणा की धरती में विकास हो। यहां की बहनें विभिन्न उत्पाद बनाए रहे हैं। जो ‘वोकल फोर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात कर रही हैं।