मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी को दी ₹291 करोड़ की योजनाओं की सौगात, चलाया चरखा..कूटा लाल धान

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी में लगभग 291 करोड़ रूपए लागत की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। Didi Bhuli Festival in Uttarkashi उत्तरकाशी जिले के विकास के लिए 57 करोड़ 38 लाख की रुपए लागत की 24 योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 45 करोड़ 37 लाख रुपए लागत की 38 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युत गृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार कार्यों का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीदी भुली महोत्सव में शिरकत कर डुंडा और बगोरी क्षेत्र के पारंपरिक ऊन की कताई करने वाले चरखा को चलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब ऊन की कताई कर पारंपरिक ऊनी वस्त्रों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही डुंडा और बगोरी से पहुंची महिलाओं को चरखा चलाने और ऊन कताई की जानकारी ली।

महोत्सव में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट में हाल ही में देश में दूसरे स्थान का सम्मान पाने वाले लाल धान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाल धान का उत्पादन करनी वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री को लाल धान की बाली भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ लाल धान की कुटाई पारंपरिक ओखली यानी उलख्यारे में गिंज्याली (मूसल) थामकर की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी की पुण्य भूमि को जहां भगवान विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त है तो वहीं इस महान भूमि में गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे पवित्र धाम मौजूद हैं। जिससे उत्तरकाशी जिले का आध्यात्मिक महत्व है। उत्तरकाशी की मातृशक्ति स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही हैं। थत्यूड़ जैसा ग्रोथ सेंटर महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण हैं। इस सेंटर से जुड़कर क्षेत्र की कई महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन चुकी हैं।