मुख्यमंत्री आवास आज बना आध्यात्मिक केंद्र, संतों का हुआ भव्य आगमन | Uttarakhand News | CM Dhami

Spread the love

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर देश भर के संतों ने उत्तराखंड में सरकार के सांस्कृतिक संरक्षण व विकास कार्यों को सराहा। कहा, उत्तराखंड सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विकास का केंद्र बन रहा है। Uttarakhand state establishment संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को देवभूमि के धर्म संरक्षक की उपाधि दी।बुधवार को रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सीएम आवास में देश भर से आए संतों व धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट की। संत समाज ने प्रदेश के लिए सकारात्मक बदलाव, विरासत संरक्षण और धार्मिक-सांस्कृतिक मानकों को सुदृढ़ करने वाले निर्णयों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया।

सीएम आवास में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज,आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि,परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष स्वामी रविंद्रपुरी महाराज, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण,प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी, चिंतक और लेखक डॉ. कुमार विश्वास ने मुलाकात की।