गणतंत्र दिवस: CM धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर फहराया तिरंगा, दिलाई संविधान की शपथ

Share

74th Republic Day 2023: देशभर में 74वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सीएम धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जन भागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। कहा, गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।