हर घर तिरंगा अभियान की प्रभात फेरी में शामिल हुए सीएम धामी, गूंजे भारत माता के जयकारे..

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के गांधी पार्क में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान व प्रभात फेरी में शिरकत की। जिसमें 5000 छात्र-छात्राएं, अभिवावक और कर्मचारियों के शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई। तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर से यू-टर्न, धारा चौकी, ग्लोब चौक, अभिषेक टावर (पैसिफिक तिराहा), कनक चौक और क्वालिटी चौक तक गई।

इस मौके पर सीएम धामी ने सभी लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 लाख परिवारों तक जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं और बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। हम आजादी का अमृत महोत्वस मनाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस प्रभाव फेरी से पूरे प्रदेश में देशभक्ति का संदेश जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। ये समय हमारे वीरों को याद करने का है। भारत आज दुनिया में एक सशक्त भारत बनकर उभरा है। आने वाले 25 साल भारत का एक नव निर्माण करेंगे। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है।