बिगड़ती कानून व्यवस्था पर CM धामी सख्त: क्रिमिनल्स को दिया अल्टीमेटम, जानिये क्या कहा-

Spread the love

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाएं सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहे हैं। खासकर महिलाओं से जुड़े अपराध के मामले सामने आसे ने सरकार की चिंताएं भी बढ़ रही है। CM Dhami Warning To Criminals जिसके चलते स्थानीय स्तर पर लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देवभूमि के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने वाले आपराधिक तत्वों से सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि के लोग शांतिप्रिय हैं। यदि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आकर यहां की शांत वादियों में अशांति फैलाएंगे और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे तो इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए गए हैं।

हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए। साथ ही महिलाओं से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इसके अलावा डेमोग्राफी चेंज, धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों में भी जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। लेकिन आंकड़ों पर गौर किया जाए तो महिलाओं से जुड़े अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड प्रदेश के लोग शान्तिप्रिय हैं। अगर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग यहां आकर प्रदेश की शांत वादियों में अशांति फैलाएंगे और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, तो इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।