केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, हरीश रावत समेत ये नाम शामिल

Spread the love

केदारनाथ सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 कांग्रेस के नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। Kedarnath Congress Star Campaigner इनमें कांग्रेस पार्टी की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, केंद्रीय नेता गुरदीप सिंह सप्पल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल, सह प्रभारी प्रगट सिंह और सुरेंद्र शर्मा को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला कांग्रेस सेवा दल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित भी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी प्रचार करेंगे। बता दे, केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होना है। 23 नवंबर को मतगणना होगी. केदारनाथ विधानसभा सीट पर कुल 90,540 मतदाता हैं।