अंकिता भंडारी हत्याकांड में कई सवालों के जवाब नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में कांग्रेस, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। नारेबाजी के साथ ही सरकार का पुतला फूंकते हुए कथित वीआईपी के नाम का खुलासा और सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। Ankita Bhandari Murder Cas3 इसी क्रम में शनिवार को महिला कांग्रेस ने यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट के आवास का घेराव करने के लिए कूच किया। उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 3 जनवरी को ऋषिकेश स्थित पौड़ी गढ़वाल जिले की यमकेश्वर सीट से विधायक रेनू बिष्ट के आशुतोष नगर आवास का घेराव करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घेराव करने जा रही प्रदर्शनकारी महिलाओं को आवास से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते में रोक दिया।