भाजपा ने करीब दो महीने पहले सभी सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे। इसके बाद से ही लगातार सभी के विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। आज मोर्चों की प्रदेश टीम भी घोषित कर दी गई है। नए साल की शुरुआत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने सभी सात मोर्चों की टीमों की घोषणा भी कर दी है। State presidents of seven fronts appointed प्रदेश भर से इसमें पदाधिकारी घोषित किए गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने अपनी टीम घोषित कर दी। इसी प्रकार, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट, किसान मोर्चा के महेंद्र सिंह नेगी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्या, अनुसूचित जाति मोर्चा के बलवीर घुनियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के डॉ. प्रेम सिंह राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस गौड़ ने अपनी टीमों की घोषणा कर दी। भाजपा ने करीब दो महीने पहले सभी सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे। इसके बाद से ही लगातार सभी के विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। संगठन आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन जिम्मेदारियों को अहम मान रहा है। भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players