तेलंगाना में पंच केदार और बद्रीनाथ धाम निर्माण, BKTC ने ट्रस्ट को भेजा नोटिस

Spread the love

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने तेलंगाना के एक ट्रस्ट को कानूनी नोटिस भेजा है जो कथित तौर पर दक्षिणी राज्य में प्रसिद्ध हिमालयी मंदिरों की प्रतिकृतियां बनाने की योजना बना रहा है। Construction of Panch Kedar and Badrinath Dham in Telangana बद्री केदार मंदिर समिति की तरफ से श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट और उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। बद्री केदार के नाम और दोनों धाम के फोटो के इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बद्री केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्य अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

मंदिर समिति का कहना है कि इससे सनातन धर्मावलंबियों की आस्था को ठेस पहुंचती है। समिति की ओर से तेलंगाना में बद्रीनाथ मंदिर का निर्माण करने पर उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था को भी नोटिस जारी किया गया है। मंदिर गर्भगृह को पूरी तरह से बद्रीनाथ धाम मंदिर के प्राकृतिक स्वरूप में बनाया जा रहा है, जो धार्मिक मान्यताओं, भावनाओं और सनातन आस्था के खिलाफ है। बद्री केदार मंदिर समिति ने दोनों संस्थाओं से 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है। समिति का कहना है कि यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सनातन धर्मावलंबियों की आस्था को आहत करने का प्रयास है।