चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडेय का व्हाट्सएप हैक हो गया है। जिसके बाद से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची हुई है। DM Navneet Pandey WhatsApp Account Hacked बता दें हैकर ने डीएम की फोटो भी लगाई है। इसके साथ ही वे अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेज रहा है। आईडी हैक होने की जानकारी खुद डीएम नवनीत ने जिला प्रशासन के ग्रुप में साझा की है। इसके साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील की है। जिला प्रशासन के ग्रुपों में साझा करते हुए बताया है कि श्रीलंका के किसी हैकर ने उनकी व्हाट्सएप आईडी हैक की है। पूर्व भी चंपावत जिले के विभिन्न अधिकारियों की व्हाट्सएप आईडी हैक हो चुकी है। इसमें जिला सूचना अधिकारी गिरजा जोशी की भी आईडी हैक हुई थी। तब हैकर ने जिला सूचना अधिकारी के करीबियों और परिचितों को संदेश भेजकर धनराशि मांगी थी। डीएम नवनीत पांडे ने व्हाट्सएप आईडी हैक होने की जानकारी विभिन्न ग्रुपों में साझा कर जागरूकता का काम किया है। इससे लोग सतर्क हो गए हैं। हो सकता था कि हैकर लोगों से धनराशि की मांग करता और कोई बिना सोचे समझे हैकर की मांग पूरी कर देता तो उसे नुकसान उठाना पड़ता है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players