लखीमपुर खीरी मामला: घटना के विरोध में कांग्रेस ने रखा मौन व्रत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी हुए शामिल

Spread the love

लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में देहरादून जिले के डोईवाला में जिला कांग्रेस परवादून की ओर से बुधवार को मौन उपवास रखा गया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी शामिल हुए।

किसानों  के हितों को लेकर कांग्रेस संघर्ष करेगी
इस दौरान प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों  के हितों को लेकर कांग्रेस संघर्ष करेगी। लखीमपुर खीरी हिंसा के दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव सिंह, राजवीर सिंह खत्री, मोहित बहुगुणा, रंजीत सिंह बॉबी ,बुद्धि सेमवाल आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने मौन उपवास रखा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि सरकार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है, लेकिन पीड़ितों की मदद करने उनका हाल जानने के लिए जा रहे कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है, जो स्वतंत्र लोकतंत्र में गलत परंपरा है।

कांग्रेस का कार्यकर्त्ता इसकी निंदा करते हैं। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव सिंह, कांग्रेस नेता मोहित उनियाल, ब्लाक अध्यक्ष मोहित नेगी, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष रणजीत सिंह, बुधदेव सेमवाल, नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, अमित मनवाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, नागेंद्र सिंह, भारत भूषण कौशल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक, अजय रावत, करतार नेगी, उमेद बोरा,राहुल सैनी आदि मौजूद रहे