उत्तराखंड: राज्य में आने वाले यात्री ध्यान दें, पर्यटन स्थलों में लोग उमड़े, होटल-पार्किंग-टैक्सी सब फुल

Spread the love

लोगों में देवभूमि उत्तराखंड के प्रति आकर्षण जाग उठा है। चारधाम सहित प्रदेश के सभी मशहूर पर्यटन स्थलों हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, देहरादून, नैनीताल में यात्रियों का सैलाब उमड़कोरोना से राहत मिलते ही  पड़ा है।

आलम यह है कि उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों के ज्यादातर होटल और पार्किंग फुल हो गए हैं। सड़कों पर भारी जाम लग रहा है। हरिद्वार, ऋषिकेश में टैक्सियां भी नहीं मिल रही हैं। ऐसे में अलग उत्तराखंड आना है तो कृपया अपनी बुकिंग करा कर ही आएं।

गंग नहर बंदी से हरकी पैड़ी में सिर्फ एक फीट रह गया है पानी, श्रद्धालु निराश
विजयदशमी की मध्य रात्रि से गंग नहर बंदी से हरकी पैड़ी पर पानी का संकट हो गया। हरकी पैड़ी का जलस्तर गिरने से श्रद्धालु अब डुबकी नहीं लगा पा रहे हैं। शनिवार को हरकी पैड़ी पहुंचे श्रद्धालुओं को चुल्लू में पानी भरकर स्नान करना पड़ा। इससे श्रद्धालु निराश नजर आए। हरिद्वार में टैक्सियों का टोटा, पड़ोसी राज्यों से मंगवा रहे कार और टेंपो
उत्तराखंड के चारधाम में शुरू हुई यात्रा में श्रद्धालुुओं का सैलाब उमड़ रहा है। जैसे-जैसे यात्रा अपने अंतिम चरण की तरफ पहुंच रही है। वैसे-वैसे यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है।

ऐसे में चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार से यात्रियों को टैक्सी नहीं मिल पा रही है। अब ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक पड़ोसी जिलों के अलावा यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर से टैक्सी मंगवा रहे हैं। 17 अक्तूबर के बाद तो यात्रियों को वाहनों के लिए मुहंमांगे दाम देने पड़ेंगे।

अब 19 से सात दिन के लिए बंद रहेगी भीमताल रोड
भीमताल-रानीबाग रोड पर 18 अक्तूबर तक वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। अब 19 से 25 अक्तूबर तक सड़क पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।