मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों एवं जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति के तहत प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार में विजिलेंस टीम ने फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत लेते एक लीडिंग फायरमैन को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। Bribe-taking fireman arrested in Kotdwar आरोपित लीडिंग फायरमैन रणवीर सिंह एक निजी बीएड कॉलेज से 20 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस टीम ने गिरफ्तारी के बाद उसके आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोटद्वार में एक निजी स्कूल ने फायर एनओसी के लिए फायर स्टेशन में आवेदन दिया था। इसकी जांच लीडिंग फायरमैन रणवीर सिंह कर रहा था। वह अपनी टीम के साथ निरीक्षण भी कर चुका था। स्कूल प्रबंधन ने सभी जरूरी एहतियात के दस्तावेज इस आवेदन के साथ जमा किए थे। इस पर अंतिम कार्रवाई कर एनओसी जारी की जानी थी। जब कॉलेज प्रबंधन ने इस संबंध में उससे संपर्क किया तो उसने एनओसी जारी कराने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। कॉलेज प्रबंधन द्वारा इतनी बड़ी रकम देने से इन्कार किए जाने पर आरोपित 20 हजार रुपये में ही मान गया। इस बीच कॉलेज प्रबंधन ने डायल 164 पर शिकायत दर्ज कराई। विजिलेंस ने प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया। सोमवार को रणवीर सिंह ने कॉलेज प्रबंधक को रिश्वत की रकम लेकर फायर स्टेशन के पास बुलाया। जैसे ही उसने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, मौके पर मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players