उत्तराखंड: आज हल्द्वानी पहुंचेंगे आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत, तीन तक रहेंगे प्रवास पर

Spread the love

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचेंगे। उनका तीन दिन प्रवास का कार्यक्रम है। इससे पहले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पदाधिकारी गुरुवार दिनभर जुटे रहे।

10 अक्तूबर को भागवत का संबोधन कार्यक्रम
प्रशासनिक और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने भी लामाचौड़ स्थित कार्यक्रम स्थल (आम्रपाली संस्थान) का निरीक्षण किया। मोहन भागवत 10 अक्तूबर को परिवार प्रबोधन, धर्म जागरण, सामाजिक समरसता के विषय पर संबोधन करेंगे।

इस कार्यक्रम में आरएसएस परिवार से जुड़े करीब दो हजार लोग शामिल होंगे। इसमें शामिल होने वाले लोगों का पंजीकरण एप के माध्यम से कराया गया है