Dehradun: नगर निगम में हुए बवाल ने पकड़ा तूल, भाजपा विधायक जीना पर मुकदमा दर्ज

सल्ट विधायक महेश जीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। नगर कोतवाली में महेश जीना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Share

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायक मुश्किल में पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सल्ट से भाजपा के विधायक महेश जीना के खिलाफ देहरादून की कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। Case registered against Mahesh Jeena विधायक पर देहरादून नगर निगम में नगर आयुक्त गौरव कुमार और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। मामले में सचिव नगर निगम वाहन चालक संघ यशपाल सिंह की तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली में सल्ट विधायक महेश जीना सहित अन्य चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सल्ट विधायक महेश जीना के खिलाफ 147, 186, 504 और 506 के तहत नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

तहरीर के अनुसार विधायक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर नगर निगम में आकर वरिष्ठ लिपिक पवन थापा और अंकुश सोनी के साथ गाली गलौच की। इस दौरान उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद नगर आयुक्त के कमरे में पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने नगर आयुक्त को गंदी गालियां देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना ने मंगलवार को देहरादून नगर निगम में पहुंचे। यहां किसी परिचित के टेंडर न मिलने से नाराज होकर उन्होंने फाइल मांगी। इस दौरान पहले कर्मचारी फिर नगर आयुक्त के साथ जमकर हंगामा हुआ। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया।