दिव्यांग छात्रों को धामी सरकार की सौगात, सिविल सेवा परीक्षा की फ्री में मिलेगी कोचिंग

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों और दिव्यांग छात्रों के लिए घोषणा की थी। World Day Persons With Disabilities जिसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण दिये जाएंगे। इसके लिए आगामी विश्व दिव्यांग दिवस 2025 तक प्रदेश के हर जिले में विशेष कैंप आयोजित किये जाएंगे। इसके साथ ही दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व दिव्यांग दिवस पर यह घोषणा की थीं। अब उन्होंने इससे संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। सरकार के इस कदम से दिव्यांग छात्रों व दिव्यांगजनो राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के लिए भी वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र हरिचांद गुरूचांद बंग विशाल सामुदायिक भवन के निर्माण को 69.19 लाख, देहरादून में बलभद्र खलंगा मेले के आयोजन के लिए 5 लाख की वित्तीय स्वीकृति दे दी है. बेस चिकित्सालय, पिथौरागढ़ के लिये चण्डाक मोटर मार्ग के उचित स्थान से एप्रोच रोड का निर्माण किये जाने, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ से सटे हुये अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग के सरकारी आवास को शिफ्ट कर जिला अस्पताल का विस्तार किये जाने पर सहमति जाता दी है। इसके अलावा, ध्वज जयन्ती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास संबंधित कामों को करने और तहसील मुख्यालय देवलस्थल में आयोजित होने वाले बाराबीसी महोत्सव के आयोजन को पांच लाख रुपए की आर्थिक अनुदान को मंजूरी दे दी है।