Haridwar हर की पैड़ी पर गंदी हरकत! । Uttarakhand News । Viral Video । Law And Order

Spread the love

दोस्तो उत्तराखंड-हरियाणा वालों के मौजूदा वक्त में बड़ा संघर्ष चल रहा है, लेकिन दोस्तो हरियाणा के जो लोग हर रोज वीडियो डाल-डाल कर उत्तराखंड को गालियां दे रहे हैं वो अपने लोगों को क्यों नहीं समझाते बल। ऐसे बवाली लोगों से वो क्यों नहीं एक छोटी अपील कर देते कि उत्तराखंड देवभूमि में जाना तो सलीके से रहना, लेकिन ऐसा करेंगे तो ना जाने कोन सा पहाड़ टूट जाएगा लेकिन दोस्तो इधर देवस्थल में हरियाणा वालों की हरकतों पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। कैसे हरियाणा के पर्यटकों ने इतने हंगामे के बाद फिर से शर्मनाक हरकत की है वो दिखाने के लिए आयाहूं वो भी हरकी पैड़ी पर गौर कीजिएगा दोस्तो। दोस्तो जो लोग उत्तराखंडियों के हरियाणा के कुछ हुड़दंगियों के पक्ष में बोल रहे हैं उनको ये वाली तस्वीर भी देखनी चाहिए, कैसे हरिद्वार हर की पैड़ी पर शराब के नशे में लोगों से छेड़छाड़ और फिर गंगा जी में महिलाओं संग, अभद्रता, हुड़दंग ही हुड़दंग है भाई ये लोग और कुछ नहीं जानते। धर्मनगरी हरिद्वार में तीर्थ क्षेत्र की मर्यादा से खिलवाड़ किया जा रहा है। चार लोग हरियाणा के हैं ये शराब पीकर जमकर हंगामा काटा, दोस्तो आरोप है कि यात्रियों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। साथ ही हरकी पैड़ी पर गंगा में नहाते समय हुड़दंग मचाया। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की शर्मनाक हरकत का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। दोस्तो हरियाणा से चार यात्री हरकी पैड़ी पर आए हुए थे। चारों ने शराब पी हुई थी. चारों यात्री जब बाजार में पहुंचे तो उनके पैर लड़खड़ा रहे थे। उनसे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था। इतना ही नहीं, चारों महिलाओं से अभद्र व्यवहार भी कर रहे थे। इस घटना को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया जा रहा है, वीडियो महिलाओं से भी अभद्रता की हरकतें भी कैद हुई है।

दोस्तो बताया जा रहा है कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में युवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे। जब युवकों ने हुड़दंग की हदें पार कर दी तो, आसपास मौजूद तीर्थ पुरोहित और अन्य लोग एकत्रित हो गए। मौके पर मौजूद तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा रहा है। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई पहले तो लोगों ने शराब के नशे में धुत युवकों को काफी खरी खोटी सुनाई और फिर पुलिस को सूचना दी। इधर दोसतो सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और संबंधित युवकों को गंगा घाट से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस के पहुंचने पर कुछ युवकों ने भागने का प्रयास किया। वहीं एक युवक तो इतना नशे में था कि उससे गंगा से बाहर तक नहीं निकला जा रहा था. उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। पुलिस ने सबको हिरासत में लिया और थाने लाया गया। अब दोस्तो गौर करने वाली बात तो ये कि ऋषिकेश की घटना के बाद पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर हरियाणा और उत्तराखंड के लोगों के बीच तीखी बयानबाजी और विवाद की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में हरिद्वार से सामने आई हरियाणा के युवकों की इन हरकतों ने फिर से हरियाणा के पर्यटकों को लिए गलत संदेश देने का काम किया है। इसके साथ ही देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचाने का भी काम किया है इधर दोस्तो तीर्थ पुरोहित ने मांग की प्रशासन से हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में सख्त निगरानी बढ़ाने की मांग की है। ताकि धर्मनगरी की मर्यादा बनाए रखी जा सके। वहीं दोस्तो बात कार्रवाई और पुलिस की करें तो इस तरह की हरकत करने पर चारों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है. हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दोस्तो, सवाल यह है कि आखिर कब तक धर्मनगरी हरिद्वार की मर्यादा इस तरह के हुड़दंग से प्रभावित होती रहेगी? क्या तीर्थ स्थलों पर आने वाले कुछ असामाजिक तत्वों पर अब और सख्त निगरानी की ज़रूरत नहीं है?और सबसे बड़ा सवाल — जब एक घटना पूरे माहौल को तनाव में डाल देती है, तो क्या जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की है या समाज को भी खुद आगे आकर ऐसी हरकतों को रोकने की पहल करनी चाहिए?फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन बहस अब भी जारी है — धर्मनगरी की गरिमा कैसे और कितनी सुरक्षित रहेगी?