हल्द्वानी के संरक्षण गृह में नाबालिगों के साथ हो रहा गंदा काम, रूह कंपा देगी हकीकत

Spread the love

हल्द्वानी में एक दृष्टिबाधित संस्थान में लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब शहर के एक संरक्षण गृह की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। Sexual harassment of girls in blind institute शुक्रवार रात हल्द्वानी कोतवाली में संस्थान की ही दो महिला कर्मचारियों समेत अन्य के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते दिनों संरक्षण गृह के निरीक्षण को पहुंचीं एक न्यायिक अधिकारी को नाबालिग ने अपनी पीड़ा बताई, तब मामले का खुलासा हुआ।

जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य रविंद्र रौतेला की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, संरक्षण गृह की दो महिला कर्मचारी 15 वर्षीय नाबालिग को केंद्र से बाहर दूसरी जगह किसी मकान में ले जाती थीं, जहां उसके साथ दुष्कर्म होता था। विरोध करने पर उसे धमकाया जाता था और मारपीट भी की जाती थी। रात्रि ड्यूटी पर तैनात एसआई अंकुर सिंह ने बताया कि हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी कर्मचारी दीपा और गंगा समेत अन्य अज्ञात पर धारा 323, 328 और 376 के अलावा पॉक्सो एक्ट 3/4 और 16/17 में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच एसआई ज्योति कोरंगा को सौंपी गई है।