चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक, विभाग में मचा हड़कंप

साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक कर दिया। फेसबुक पेज पर पुलिस के लोगो वाली तस्वीर को हटाकर वहां आपत्तिजनक तस्वीर लगा दी।

Share

साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक कर दिया। Chamoli Police Facebook page hacked फेसबुक पेज पर पुलिस के लोगो वाली तस्वीर को हटाकर वहां आपत्तिजनक तस्वीर लगा दी। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। साइबर अपराधियों ने इससे पहले भी उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक किया था। शुरुआत में कोई समझ ही नहीं पाया कि ये पुलिस का ऑफिशियल पेज ही है या फिर किसी ने दूसरा पेज बनाया है। इस पर एक अश्लील तस्वीर लगी हुई थी। देखते ही देखते इस पर कमेंट की बाढ़ आ गई थी। लोगों ने इसे उत्तराखंड पुलिस को साइबर अपराधियों की खुली चुनौती के रूप में बताया। कुछ लोगों ने इसे साइबर सुरक्षा के लिए भी खतरा बताया। लोगों का कहना था कि जब पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट ही सुरक्षित नहीं तो आम लोगों की साइबर सुरक्षा किस तरह की जा सकती है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब उत्तराखंड पुलिस के किसी फेसबुक पेज को इस तरह हैक किया गया है। इससे पहले अक्टूबर महीने में ही किसी जिले नहीं बल्कि उत्तराखंड पुलिस के ही फेसबुक पेज को हैक किया गया था। इसके बाद इस पेज पर अश्लील तस्वीरें अपलोड की गई। उत्तराखंड पुलिस लगातार साइबर अपराध को लेकर अभियान चलाती रहती है। मगर हकीकत यही है कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता ही एकमात्र जरिया है। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस के पास इससे बचने का कोई रास्ता भी नहीं दिखाई देता। जब पुलिस खुद को ही साइबर अपराधों से नहीं बचा पा रही है तो फिर वह जनता को इससे कैसे बचा पाएगी, ये अपने आप में बड़ा सवाल है।