देहरादून में फलों की बिक्री को लेकर दो समुदायों में विवाद, गाली-गलौज और क्षेत्र में तनाव

Spread the love

देहरादून के गांधीग्राम क्षेत्र में बुधवार शाम फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और झगड़ा शुरू हो गया, जिससे मौके पर दोनों समुदायों के लोग भी इकट्ठा हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। Dispute Between Two Parties सूचना मिलने पर लक्ष्मण चौक चौकी और कोतवाली नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को गांधी ग्राम क्षेत्र में फल की ठेली से कुछ युवकों ने फल खरीदा था, उनमें से कुछ थोड़े खराब निकल गए थे। जब वापस करने वह आया तो वापस करने के साथ-साथ फल विक्रेता बुजुर्ग महिला के साथ गाली गलौज करने लगा, उसके बाद कुछ अन्य युवकों ने फल विक्रेता बुजुर्ग महिला से हाथापाई भी कर दी।

आरोप है कि युवक ने फल फेंकते हुए उन पर हमला किया, थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर सड़क की ओर धक्का देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी पहले भी उनकी माता के साथ मारपीट कर चुका है, लेकिन उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी। शिकाटनके आधार पर सलीम निवासी शिव नगर कॉलोनी, कांवली रोड के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में माहौल काफी गर्म हो गया, जिसके चलते पुलिस बल तैनात करना पड़ा। सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया है कि बुधवार की शाम चौकी लक्ष्मण चौक को सूचना प्राप्त हुई कि गांधी ग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच गाली गलौज व झगड़ा हो गया है। मिली सूचना पर कोतवाली नगर से पुलिस बक मौके पर पहुंची। मौके पर दोनों पक्षों के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण दोनों समुदाय के काफी लोग इकट्ठा हो गये थे। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत किया गया।