रिश्वत लेते पकड़े जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पर गिरी गाज, मंत्री जोशी ने किया बर्खास्त

Share

बागेश्वर जिले में सतर्कता अधिष्ठान(विजिलेंस) सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। Army Welfare Officer Dismissed सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा रिश्वत लेने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश जारी करते हुए संबंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिटायर्ड कर्नल सुबोध शुक्ला को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, सैनिक कल्याण जैसे संवेदनशील विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरी है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तरह की किसी भी शिकायत पर तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोहराई न जाए। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा, सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने जारी आदेश में कहा, कैलाश चंद्र की शिकायत पर विजिलेंस ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। घूस लेने के आरोपी अधिकारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।