उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पहले जैसा ही है या यूं कहें कि मौसम में कोई भी बदलाव नहीं आया है। वीकेंड पर धूप खिलने के बाद नए सप्ताह की शुरुआत भी धूप की चमक के साथ हो रही है। Uttarakhand Weather Forecast मौसम विज्ञान विभाग ने आज 17 फरवरी मंगलवार को जारी पूर्वानुमान लोगो को राहत देने का काम किया है। सुहाने मौसम का यह सिलसिला आज भी बरकरार रहने वाला है लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने एक छोटा संकेत ओर भी दिया है। 18 और 19 फरवरी को उत्तराखंड के 5 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 18 और 19 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। खासकर प्रदेश के तीन हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। इसके बाद 20 से 22 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, सोमवार के तापमान की बात करें ताे मैदान से लेकर पहाड़ तक खिली चटक धूप ने गर्मी का अहसास कराया। आज 17 फरवरी को मौसम शुष्क रहने का सबसे बड़ा प्रभाव तापमान पर पड़ने वाला है। आसमान साफ होने से दिन में धूप काफी तेज हो सकती है जिससे आपको हल्की गर्मी का अहसास होगा।