देहरादून शहर के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत 23 मार्च की रात छात्रों के दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में एक छात्र की मौत हो गई थी। घटना में 15 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज समेत तीन छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। Dehradun Divyanshu Jatrana Murder इस घटना के विरोध में 3 अप्रैल को देहरादून के आशारोड़ी चेक पोस्ट पर किसान संगठनों ने बड़े विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों से किसानों के पहुंचने की संभावना है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर किसान संगठनों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन दिव्यांशु जटराना को न्याय दिलाने के लिए किया जा रहा है और इसमें अधिक से अधिक संख्या में किसानों की भागीदारी जरूरी है। राकेश टिकैत ने कहा कि वे किसानों के साथ सुबह 11 बजे देहरादून के आशारोड़ी पहुंचेंगे। कहा कि देहरादून में बढ़ रहीं छात्रों के साथ अपराध की घटनाओं पर वे चिंतित हैं। दिव्यांशु जाटराणा की जिस तरह से छात्रों के गुट ने मिलकर आत्महत्या कर दी इससे उनके अंदर असुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है, जिससे देहरादून-दिल्ली मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players