Weather Update: उत्तराखंड में सर्द हवाओं का असर, इन 6 जिलों में कोहर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

Share

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही है। दिन में चटख धूप खिल रही है, लेकिन देर रात से सुबह तक ज्यादातर क्षेत्र कोहरे के आगोश में डूब जा रहे हैं। Uttarakhand Weather Report Today मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन शुष्क मौसम के बीच मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बना रह सकता है। मौसम विभाग ने हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। राज्य भर में अधिकतर क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने की उम्मीद बताई गई है। पिछले 48 घंटे में भी प्रदेश भर में तेज बारिश या भारी बर्फबारी रिकॉर्ड नहीं की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुष्क मौसम के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। दिन के समय सर्द हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं। हालांकि, देहरादून में बादलों का असर दिखने का भी अनुमान जताया जा रहा है। अगले दो से तीन दिनों में बादलों का असर दिखने लोगों को बारिश जैसी स्थिति भी बनती दिख सकती है। राजधानी देहरादून के लिए भी बुधवार को तापमान को लेकर प्रेडिक्शन की गई है। इसके तहत देहरादून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जबकि मंगलवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस जो की न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह देहरादून में तापमान में कमी आने की संभावना है।