उत्तराखंड: अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे BJP विधायक, वन मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मंगलवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना दिया है। इस घटनाक्रम से राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।

Share

पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के गेट पर धरना दिया है। Purola MLA Durgeshwar Lal Sit on Strike विधायक के साथ पुरोला से बीजेपी के मंडल अध्यक्ष, पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत कई लोग विधायक के साथ धरने पर बैठे। इसके बाद से पार्टी और सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। पुरोला से बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि उनकी विधानसभा के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से पक्षपात किया जा रहा है। वन विभाग से जुड़े तमाम समस्याओं को लेकर वो समय-समय पर वन मंत्री के संज्ञान में तमाम शिकायतें लाते हैं, लेकिन उन पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती है। उल्टा वन विभाग के अधिकारी उनकी विधानसभा में स्थानीय लोगों को परेशान करते हैं।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी ओर कई बार उन्हें जातिसूचक के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। विधायक दुर्गेश्वर लाल का कहना है कि वो जनता के बीच से चुनकर आए हैं और उनका जनता के बीच में जाना दुश्वार हो चुका है। विधायक का कहना है कि जिला योजना के तहत प्राप्त धन भी डीएफओ ने खर्च नहीं किया है। वहीं, मंत्री उनियाल ने कहा, विधायक की शिकायत के आधार पर मैंने गढ़वाल के मुख्य वन संरक्षक को आरोपों की जांच करने और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, विधायक दुर्गेश्वर लाल कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। डीएफओ के तत्काल ट्रांसफर पर जोर दे रहे हैं। उनियाल ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है।