केदारनाथ के गरुड़चट्टी में आज गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग Kedarnath helicopter emergency landing की गई। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रांसभारत एविएशन कंपनी (Transbharat Aviation Company) का हेलीकॉप्टर पांच यात्रियों को लेकर धाम से वापस लौट रहा था देखते ही देखते रामबाड़ा से लेकर केदारनाथ धाम तक धुंध छा गई। विजिबिलिटी ना के बराबर हो गई। पायलट ने आनन-फानन में सूझबूझ दिखाते हुए केदारनाथ धाम के पुराने यात्रा मार्ग पर गरुड़चट्टी के निकट हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करवा दी। पैदल रास्ता काफी चैड़ा है। जिसके कारण हेलीकॉप्टर सुरक्षित लैंड हो पाया। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी यात्रियों को हेली से बाहर निकाला गया। बहरहाल केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर का बड़ा हादसा टल गया है। बता दें केदारनाथ का मौसम कब बदल जाए, कुछ पता नहीं चलता। पिछले वर्ष भी यात्रा के अंतिम चरण में आर्यन एविशन का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी जाते समय गरुड़चट्टी में क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट समेत 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players