BJP फूंक रही जान Congress में घमासान? Hark Singh Rawat Rahul Gandhi । Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो उत्तराखंड में सियासी घमासान शुरू हो चुका है, इसका मतलब चुनाव बेहद करीब आ रहा है ये क्या सच है BJP फूंक रही जान कांग्रेस में घमासान? तो फिर कैसे वो होगा बल जो 22 में होते-होते रह गया था और 26 लास्ट या 2027 में पूरा करने का सपना देखा है। Harak Singh Rawat On Rahul Gandhi अब देखिना उत्तराखंड कांग्रेस में हड़कंप मचा देने वाला बयान सामने आया है। पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा – ‘टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं है’। इस बयान के वायरल होते ही राजनीतिक गलियारे में चर्चा की लहर दौड़ गई है। बीजेपी इसे अपने फायदे के लिए भुनाने की तैयारी में है, तो वहीं कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर हलचल तेज हो गई है। क्या यह बयान चुनावी रणनीति का हिस्सा है, या फिर पार्टी के भीतर छुपे गहरे घमासान का संकेत? पूरी खबर रिपोर्ट में दोस्तो उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और उत्तराखंड कांग्रेस में चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं हुआ है।

दरअसल, हरक सिंह रावत पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रह रहे थे, जिसमें वह कह रहे हैं कि चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष होने के चलते उनके पास पार्टी नेता टिकट की आस लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मसले पर साफ राजनीति कर रहे हैं, जो नेता जीतने की स्थिति में होगा, कांग्रेस पार्टी उसी नेता को चुनाव में टिकट देगी। भले ही वह नेता हरक सिंह रावत, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कितना भी करीबी हो। यदि वह सीट निकालने की स्थिति में नहीं होगा, तो ऐसे नेता को टिकट नहीं दिया जाएगा। दोस्तो हरक सिंह रावत ने कहा कि इस बात को उन्होंने राहुल गांधी को भी उत्तराखंड कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ हुई बैठक के दौरान कहा। मैंने उनसे कहा कि कई नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के, और आपका नाम लेकर कह रहे हैं कि उनका तो टिकट फाइनल हो गया है, टिकट कैसे फाइनल हो गया, इसका उदाहरण देते हुए मैंने राहुल गांधी तक को कह दिया कि टिकट तो आपका भी फाइनल नहीं है। इस बात को सुनकर वह चौंक गए इस बात का मतलब उन्हें बताते हुए मैंने कहा कि पार्टी के बड़े नेता अगर आपको समझा देंगे कि यहां से चुनाव लड़ना आपके लिये उचित नहीं है, तो जाहिर तौर पर आप उस बात को मानेंगे। राहुल गांधी ने भी इस पर अपनी सहमति जताई फिर हरक सिंह कहतके हैं कि मैने उनसे कहा इसका तात्पर्य है कि टिकट तो आपका भी फाइनल नहीं है।

हरक सिंह रावत ने कहा कि मैं तो पार्टी का सिपाही हूं, जिस विधानसभा सीट से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है, पार्टी उस विधानसभा सीट से मुझको चुनाव मैदान में उतार दे, इसके लिए मैं तैयार हूं। पार्टी मुझे दरी बिछाने के लिए भी कहेगी तो मैं इससे भी पीछे नहीं हटूंगा, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं नारे भी खूब लगता हूं, और प्रदेश अध्यक्ष के नारे लगाकर महिलाओं को सम्मान देने की कोशिश करता हूं। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों को कहा कि वह इन सब बातों को इसलिए कह रहे हैं कि हम सब को ऊर्जावान होकर पूरी मजबूती के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने हैं। हरक सिंह रावत से जब फोन पर इस बारे में जानकारी ली तो, उन्होंने अपने इसी बयान की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह तमाम कार्यकर्ताओं से यह कहना चाहते हैं कि हर कार्यकर्ता के ऊपर पार्टी की नजर है। माहौल परिस्थितियों और जनता का रुझान टिकट तय करेगा। अभी तो वह खुद नहीं जानते कि वह चुनाव कहां से लड़ेंगे। टिकट मिलेगा या नहीं मिलेगा तो ऐसे में कार्यकर्ताओं को सही बात बताना बेहतर रहेगा। दोस्तो, यही है उत्तराखंड की सियासत की असली तस्वीर। हरक सिंह रावत का बयान साफ कर देता है कि कांग्रेस में टिकट को लेकर अभी कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है, और जीतने की स्थिति वाले नेताओं को ही मौका मिलेगा। राहुल गांधी का नाम ही क्यों, यहां तक कि बड़े नेताओं की भी सीट पक्की नहीं है।इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। बीजेपी इसे अपने फायदे के लिए भुनाने की तैयारी में है, तो वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भी चर्चा तेज हो गई है। हरक सिंह रावत ने साफ कहा कि वे पार्टी के सिपाही हैं और जहां पार्टी चाहे, वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हर कार्यकर्ता की मेहनत, जनता का रुझान और माहौल ही तय करेगा कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा।तो दोस्तो, ये है विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर की हलचल, और यही संकेत है कि 2027 का चुनाव राज्य में राजनीति का बड़ा रंग दिखाने वाला है। हम लगातार इस मामले की हर नई जानकारी आपके सामने लाते रहेंगे।