Tharali आपदा के 35 दिन बाद फिर शुरू हुई गंगोत्री यात्रा| Uttarakhand News

Spread the love

जनपद मुख्यालय में रुके यात्रियों को प्रशासन की ओर से शटल सेवा के माध्यम से स्थानीय वाहनों से गंगोत्री धाम भेजा गया।धराली आपदा के 35 दिन बाद गंगोत्री धाम में फिर रौनक दिखी। Devotees Reached Gangotri Dham यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय में रुके विभिन्न प्रदेशों के 170 यात्री 24 वाहनों के माध्यम से गंगोत्री धाम पहुंचे। यहां मां गंगा के दर्शन कर और गंगाजल भरने के बाद सभी यात्री वापस जनपद मुख्यालय लौटे। वहीं, यात्रियों को उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम तक कुछ दिनों तक शटल सेवा के माध्यम से यात्रियों को गंगोत्री धाम पहुंचाया जाएगा। सीएम धामी के अनुसार यमुनोत्री धाम की यात्रा क़ो भी जल्द सुचारु कर दिया जाएगा उनके अनुसार बाकी तीन धामों की यात्रा शुरू कर दी गई है।