Haldwani Violence: छावनी में तब्दील हुआ हल्द्वानी, कल भी बंद रहेंगे दुकान-स्कूल; पांच लोगों की मौत

Spread the love

हल्द्वानी हिंसा के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हैं। हल्द्वानी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। सीएम धामी लगातार हल्द्वानी पर नजर बनाये हुए हैं। सभी दुकानों के शटर डाउन हैं। Haldwani Violence Update पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिंसा भड़कने के बाद सूबे की सरकार ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए हैं। हिंसा के कारण स्कूल-कॉलेज भी बंद हो गए हैं। इंटरनेट सेवाएं अस्थाई तौर पर प्रतिबंधित हैं। कल दिनांक 10 फरवरी को भी सुरक्षात्मक कारणों से अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे। समस्त प्रकार के विद्यालय उपरोक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करेंगे। जिसको लेकर आदेश जारी हो गए है।

वनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में फैली हिंसा में कुल 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विगत रात्रि घटना में कुल 05 लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसमें फईम कुरैशी, जाहिद, मौ0 अनस, शब्बान व प्रकाश कुमार के मृतक के रूप पहचान की गई हैं। इसके अलावा बेस चिकित्सालय में 07, कृष्णा चिकित्सालय में 03, सुशीला तिवारी चिकित्सालय में 03, तथा बृजलाल चिकित्सालय में 01 घायल का उपचार चल रहा है। अशांति से निपटने के लिए शहर भर में कर्फ्यू लागू किया गया और देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए गए। स्कूल-कॉलेज, बाजार, इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के भी आदेश दिए गए।