IAS दिलीप जावलकर को बनाया गया उत्तराखंड का नया गृह सचिव, शैलेश बगौली की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

Spread the love

उत्तराखंड में आईएएस दिलीप जावलकर को नया गृह सचिव बनाया गया है। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। Uttarakhand Home Secretary Dilip Jawalkar आईएएस दिलीप जावलकर वर्तमान में सचिव वित्त का पदभार संभाल रहे हैं। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली को हटा दिया था। आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली सचिव गृह के साथ ही कारागार व मुख्यमंत्री के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी गृह विभाग की होती है, लेकिन चुनाव के दौरान गृह विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

इसके बाद नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया। जिसके बाद आयोग ने दिलीप जावलकर के नाम पर मुहर लगाई। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद 6 राज्यों के गृह सचिवो ( उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश )को हटा दिया था। जिसमें उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली का नाम भी शामिल है। अब नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा जाएगा। आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली सचिव गृह के साथ ही कारागार व मुख्यमंत्री के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। माना जा रहा है कि गृह सचिव शैलेश बगोली को हटाने का एक कारण ये भी है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी सचिव हैं।