देहरादून में घंटाघर के पास अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन का बड़ा एक्शन| Uttarakhand News| Dehradun News

Spread the love

उत्तराखंड में फिर बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है। बीती रात नगर प्रशासन, एमडीडीए, नगर निगम की टीम ने घंटाघर के पास एचएनबी कॉम्प्लेक्स में बने अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त करते हुए उसका मलबा, टीन शेड को हटा दिया गया है। Dehradun Illegal Mazar Action कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। नगर मजिस्ट्र प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरि, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि डीएम सविन बंसल के निर्देश पर उक्त अवैध संरचना का पहले सर्वे किया गया और इसके भूमि, निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए एमडीडीए द्वारा नोटिस दिया गया था। उन्होंने बताया कि संरचना को हटाने के दौरान यहां किसी भी तरह के कोई अवशेष आदि नहीं मिले।

सीएम धामी ने बीते दिन देहरादून जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण बैठक में स्पष्ट कहा था कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का काम तेज किया जाए। देहरादून शहर और आसपास दो दर्जन से अधिक अवैध मजारें बताई जा रही हैं, जोकि सरकारी भूमि पर कब्जे कर बनाई गई हैं। बताते चलें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान पूरे राज्य में शुरू किया हुआ है, अभी तक करीब 11 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा चुका है. साथ ही 573 अवैध मजारों को भी हटाया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों से सरकारी भूमि कब्जा कर वहां मस्जिद मजारें बना दी गई और कुछ ऐसे अवैध निर्माणों को वक्फ बोर्ड में भी दर्ज कर दिया गया है।