2022 में नए लुक और नई कहानी के साथ दिखेंगे भारतीय सुपरस्टार, किन बड़े सितारों को मिले कितने बडे़ मौके?

Share

कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल मनोरंजन जगत के लिए सबसे खराब साल साबित हुए। अब दुनियाभर को साल 2022 से बहुत सी उम्मीदें हैं। फिल्म इंडस्ट्री भी साल 2022 को काफी उम्मीदभरी नजरों से देख रही है। उम्मीद रखने की वजह भी है।सिनेमा कारोबार को अब थिएटर के अलावा ओटीटी के रूप में भी एक नया और टिकाऊ माध्यम मिल चुका है। जिसने अलग-अलग भाषाओं की दूरियां भी मिटाई हैं। ऐसा लग रहा है जैसे फिल्म इंडस्ट्री बेहतर कहानियों और प्रयोग की दिशा में आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है और इसके साथ ही नए रूप में इस साल दिखाई देने वाले हैं भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार्स।

ऐसे सुपरस्टार्स जिनकी बहुत बड़ी-बड़ी फिल्में थिएटर्स में दस्तक देने वाली हैं-

1. शाहरुख खान: साल 2022 बॉलीवुड के कई पुराने सितारों के नया जन्म लेने वाला साल भी होगा। इनमें सबसे अहम शाहरुख खान और सलमान खान हैं। शाहरुख ने तो वैसे कई एक्शन फिल्में की हैं। लेकिन उन्हें रोमांटिक भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। जल्द उनकी फिल्म पठान थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। पठान को यशराज फिल्म्स ने बनाया है और एक स्पाई थ्रिलर मूवी होने की संभावना है। शाहरख करियर में लगभग पहली बार इंटरनेशनल मिशन में लगे जासूस के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। एटली के साथ शाहरुख एक फिल्म और कर रहे हैं। इसकी कहानी कुछ कुछ मनी हिस्ट की तरह बैंक लूट पर आधारित बताई जा रही है। कुल मिलाकर शाहरुख थोड़ा हटके किरदार में नजर आने वाले हैं।

2. सलमान खान: शाहरुख की तरह ही सलमान खान का भी बदला हुआ अवतार दिखने वाला है। हालांकि इसे नया तो नहीं कहा जा सकता लेकिन एक बड़ा यूटर्न जरूर माना जा सकता है। दरअसल सलमान की कई मसालेदार एक्शन रोमांटिक फिल्में एक पर एक फ्लॉप हुई हैं। बजरंगी भाईजान की सीक्वल पवनपुत्र भाईजान की अनाउंसमेंट की जा चुकी है। फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। हो सकता है कि ये साल के अंत तक रिलीज हो जाए। सलमान बजरंगी और सुल्तान जैसी और सुल्तान जैसी और कहानियों में दिख सकते हैं। वहीं टाइगर-3 और कभी ईद कभी दिवाली में भी नजर आ सकते हैं बॉलीवुड के दबंग खान।

3.ऋतिक रौशन: बॉलीवुड के हैंडसम हंक और स्टाइलिश एक्टर ऋतिक रोशन की आगामी बड़ी फिल्म विक्रम वेधा का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इसमें बॉलीवुड के ग्रीक गॉड यानि ऋतिक रोशन दमदार रोल में नजर आ रहे हैं. काली दाढ़ी-मूंछ, आंखों पर काला चश्मा, कुर्ता, गले में काला धागा, बिखरे हुए बाल, चेहरे पर खून के धब्बे…इस लुक के साथ ऋतिक एकदम धांसू अंदाज में दिख रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार वेधा एक विलेन का है। ऐसे में ये लुक उनके किरदार पर खूब जम रहा है। ऋतिक के फर्स्ट लुक के साथ ही फिल्म विक्रम वेधा की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीद की जाएगी।

4. प्रभास: दक्षिण भारतीय सितारों की देश के दूसरे राज्यों में बढ़ती धमक अब हॉलीवुड तक सुनाई दे रही है। फिल्म बाहुबली सीरीज के सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली अखिल भारतीय फिल्म आदिपुरुष की रिलीज से पहले हॉलीवुड की एग मेगा बजट फिल्म में सुपरहीरो के तौर पर काम शुरू कर सकते हैं। फिल्म केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील के साथ उनकी फिल्म सालार के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी तेजी से पूरा हो रहा है। इसके अलावा उनके पास एक फिल्म निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की भी है।

5. आमिर खान: आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा कोविड से पहले रिलीज होनी थी, लेकिन संपादन में इतना अधिक समय लग गया है कि ऐसा लगता है कि लोग इसके बारे में भूल गए हैं। लेकिन ऐसा है नहीं। करीब 200 दिन तक शूट की गई लाल सिंह चड्ढा लगान के बाद आमिर खान की शूट की गई सबसे लंबी फिल्म है। भारत भर में 100 से ज्यादा स्थानों पर फिल्माई गई ये फिल्म दर्शोकं को भारत के इतिहास के ईवेंट्स से रूबरू करवाएगी जो लाल सिंह चड्ढा के पर्सपेक्टिव के सामने आएगी।

कुल मिलाकर ये नया साल बहुत सारे सुपरस्टार्स के साथ बड़ी बड़ी फिल्में लेकर आ रहा है। आप इनमें से कौन से सुपरस्टार को देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं कमेंट कर हमें अपनी राय जरूर बताएं।