ऐसी 5 भारतीय अदाकारा जिन्होंने Box office पर तोड़ा रिकॉर्ड, 1000 करोड़ का आंकड़ा किया पार!

Spread the love

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में अब धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म करने लगी हैं। हालांकि बीते कई सालों में रिलीज हुई साउथ की पैन इंडिया बेस्‍ड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की है। अक्सर बॉक्स ऑफिस पर बनने वाले कई रिकॉर्ड्स हीरो के ही नाम होते हैं लेकिन आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन भारतीय अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑपिस पर 1000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है। आइए उन अदाकाराओं के बारे में जानते हैं-

• अनुष्का शेट्टी (बाहुबली 2): साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकारओं में से एक अनुष्का शेट्टी की फिल्म बाहुबली-2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,810 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाना इतना आसान नहीं था। लेकिन अनुष्का शेट्टी की ये फिल्म 1000 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़कर बहुत आगे निकल गई है।

• रम्या कृष्णन (बाहुबली 2): अदाकारा रम्या कृष्णा ने फिल्म बाहुबली-2 में राज माता शिवागामी देवी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला था। रम्या भी फिल्म का हिस्सा थीं और उनका नाम 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

• आलिया भट्ट (RRR): एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म RRR कुछ दिन पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म में आलिया भट्ट का रोल भले ही छोटा था लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

• फातिमा सना शेख (दंगल): फातिमा सना शेख ने दंगल से पहले भी कई फिल्मों में काम किया था लेकिन उन्हें सही सफलता दंगल से ही मिली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2024 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में फातिमा ना केवल 1000 करोड़ के क्लब में ही नहीं 2000 करोड़ के क्लब में भी शामिल हैं।

• सान्या (दंगल): अगर फातिमा की बात हुई है तो सान्या मल्होत्रा को भी तो दंगल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए फातिमा की तरह सान्या के नाम भी 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म का रिकॉर्ड है। यही नहीं सान्या की फिल्म ने 2000 करोड़ की भी कमाई की थी।

तो ये रहीं कुछ ऐसी अदाकारा जिन्होंने इंडस्ट्री में कमजोर समझी जाने वाले वर्ग से होने के बाद भी 1000 करोड़ के क्लब में अपना नाम शामिल किया है। इन अदाकाराओं को भी खुद पर गर्व होना चाहिए वहीं हमें भी ऐसी अदाकाराओं को और ज्यादा बेहतर करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। वैसे आप इन हसीनाओं के बारे में क्या कहना चाहेंगे। इनकी अदायगी के बारे में आप क्या सोचते हैं अपनी राय हमें जरूर बताएं।