उत्तराखंड: वन भूमि अतिक्रमण पर धामी सरकार सख्त, अवैध मजारों पर बुलडोजर के बाद अवैध मदरसों पर चल रही जेसीबी

Spread the love

प्रदेश में अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी आक्रामक दिखाई दे रहे है। Action on illegal madrassas in Uttarakhand अबतक सैकड़ों मदरसों पर चल चुका बुलडोजर अब अवैध निर्माण की नई सूची के इंतजार में है। स्थिति ये है कि नए अवैध निर्माण पर विभाग जल्द से जल्द कार्रवाई के लिए समयबद्ध रूप में कानूनी औपचारिकताओ को पूरा करने में जुटा है। हालांकि पिछले कुछ महीनों में बुलडोजर की धमक कुछ कम होती दिखी थी, लेकिन सीएम धामी के निर्देश के बाद फिर अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर गरजने लगे हैं। खास बात ये है कि 400 से ज्यादा अवैध धार्मिक स्थलों को हटाने वाले वन विभाग को अब अवैध मदरसों की भी शिकायतें मिल रही हैं। जिसकी सूची विभागीय अधिकारी बनाने लगे हैं।

अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुड़ी टीम प्रदेश भर के फॉरेस्ट डिवीजन से रिपोर्ट लेकर अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर रही है। तमाम धार्मिक निर्माण भी बड़ी संख्या में इसकी जद में आ चुके हैं। वहीं अब तक उन अधिकारियों की सूची तैयार नहीं हो पाई है, जिनके कार्यकाल में इतनी बड़ी संख्या में अवैध कब्जा किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद कई महीने पहले अतिक्रमण हटाने के लिए टीम का गठन हुआ। इस टीम के जरिए तमाम फॉरेस्ट डिवीजन से अवैध निर्माण की जानकारी भी मांगी जा रही है। वही, विकासनगर क्षेत्र में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में 18 बीघा भूखंड पर अवैध रूप से की गई प्लाटिंग को एमडीडीए की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए के पीठासीन अधिकारी/उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई।