प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री पीके मिश्रा PK Mishra Kedarnath Visit एक दिवसीय दौरे पर केदारनाथ धाम पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री भारत सरकार प्रमोद कुमार मिश्रा आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वायु सेना के हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचे। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक विशाखा और तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रुद्राक्ष की माला पहना कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त विश्व एवं जन कल्याण की कामना की। पीके मिश्रा ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। वही, काम में जुटे मजदूरों से मुलाकात की। वही, प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री पीके मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को उनसे संबंधित व्यवस्थाओं और दायित्वों का निर्वहन कुशलता एवं पूरी निष्ठा के साथ करने को कहा है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players