Kedarnath Upchunav: भाजपा-कांग्रेस समेत चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन, किसके सर सजेगा ताज

Spread the love

उत्तराखंड के चार धामों में से एक केदारनाथ धाम से जुड़ी केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव का ताज किसके सर सजेगा, ये राजनीतिक गलियारों में सबसे पसंदीदा चर्चा का विषय है। Kedarnath By Election यहां सीधी लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। सोमवार को दोनों पार्टियों को कैंडिडेट्स ने अपने नामांकन दाखिल किए। नामांकन के पहले दिन चार नामांकन-पत्र दाखिल हुए। उत्तराखंड क्रांति दल के डॉ. आशुतोष भंडारी, भाजपा की आशा नौटियाल, कांग्रेस के मनोज रावत और निर्दलीय त्रिभुवन सिंह चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सोमवार सुबह से ही ऊखीमठ बाजार में नामांकन पत्र जमा करने के लिए तहसील परिसर में पुलिस बल मौजूद रहा। सुरक्षा और यातायात के लिए जीरो जोन घोषित किया गया।

भाजपा ने केदारनाथ उप चुनाव मे अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का दावा किया हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय जनता की सर्वश्रेष्ठ पसंद बताया। साथ ही कहा, विकास, विरासत और पहचान के दम पर इस सीट पर अब तक के सबसे बड़े अंतर से कमल खिलने जा रहा है और इस दावे के पीछे की वजह भी एकदम स्पष्ट है। देहरादून से यहां पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत का पार्टीजनों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी हाईकमान व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।