उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। Governor Gurmeet Singh Visited Kedarnath इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही तीर्थ-पुरोहितों से भी मुलाकात की। राज्यपाल गुरमीत सिंह के अलावा भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी बाबा केदार के दरबार में हाजिरी लगाई। इस मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि केदार बाबा के दरबार में आकर उनके मन को अपार शांति की अनुभूति होती है। राज्यपाल ने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए सभी को धनतेरस, दीपावली की शुभकामनायें दी। वहीं बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम और महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए बाबा-केदार का आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केदारनाथ बाबा के आशीर्वाद से उप चुनाव में भाजपा की जीत होगी।