Haridwar Poltics News: खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा की पत्नी सोनिया शर्मा को बसपा से निकाले जाने के बाद हरिद्वार के सियासी गलियारों की गहमाहगमी बढ़ गई है। सोनिया शर्मा को बसपा से निकाले जाने के बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने बड़ी घोषणा कर दी है। खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। लोकसभा सीट हरिद्वार की बात करें तो अभी यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हैं। 2024 में हरिद्वार लोकसभा सीट उत्तराखंड की पांच सीटों में सबसे हॉट सीट होने वाली है। हरिद्वार लोकसभा सीट को लेकर बीते दिनों संतों ने भी आवाज उठाई थी। हरिद्वार के संतों ने यहां से टिकट की मांग की थी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी लगातार हरिद्वार के दौरे कर रहे हैं। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि वे भी 2024 में हरिद्वार लोकसभा सीट से ताल ठोक सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत का नाम भी हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार के तौर पर उछाला जा रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रदेश के तमाम दिग्गज नेताओं की नजर हरिद्वार लोकसभा सीट पर है।
इस कड़ी में अब एक नया नाम जुड़ गया है। ये नाम खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा का है। खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर आज एक पोस्ट की है। जिसमें खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। इससे पहले खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा की पत्नी सोनिया शर्मा के यहां से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें थी। मगर बसपा ने सोनिया शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के कारण निष्कासित कर दिया। जिसके बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस कड़ी में अब एक नया नाम जुड़ गया है। ये नाम खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा का है। खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर आज एक पोस्ट की है। जिसमें खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। इससे पहले खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा की पत्नी सोनिया शर्मा के यहां से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें थी। मगर बसपा ने सोनिया शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के कारण निष्कासित कर दिया। जिसके बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।