उत्तराखंड लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से परीक्षा की तारीखों के साथ-साथ एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में UKPSC की ओर से नोटिफिकेशन जारी की गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तराखंड लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 08 जनवरी 2023 को होगा। उम्मीदवार UKPSC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UKPSC Admit Card ऐसे डाउनलोड करें
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment पर क्लिक करें।
- अब Revenue Sub Inspector (Patwari/Lekhpal) Exam-2022 के लिंक पर जाएं।
- यहां Download Admit card के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।