पहले CBI जांच तो पूरी होने देते! हरक के बयान से उत्तराखंड की सियासत में नई बहस? | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच को जानबूझकर लंबा खींचने का आरोप लगाया है, जिससे राज्य के सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम का नाम इस मामले में कथित तौर पर जुड़ने और उन्हें पद से हटाए जाने/अन्य भूमिका मिलने को लेकर हरक सिंह ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर दुष्यंत गौतम को प्रधानमंत्री भी बना देते तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन जांच पूरी होने का इंतजार तो करना चाहिए था।