उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और सर्द हवाओं के चलने से लोगों को ठंड महसूस होने लगी। Uttarakhand Weather Today पर्वतीय जिलों में बारिश होने से लोगों को परेशानियां बढ़ सकती है। प्रदेश में इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में घना कोहरा चने का येलो अलर्ट है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इस मौसम में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, खासकर सुबह और रात के समय लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है। वहीं 22 और 23 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश और ऊंची चोटियों में जमकर बर्फबारी की संभावना है। हरिद्वार जनपद सहित मैदानी इलाकों में सुबह शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।