Like UP, government schools will be merged in Uttarakhand too!

Spread the love

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों को मर्ज करने के बाद अब उत्तराखंड में भी दसवीं और बारहवीं के स्कूलों को आधुनिक बनाने के नाम पर मर्ज करने की तैयारी की जा रही है। government schools will be merged शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूलों को मर्ज या फिर बंद नहीं किया जा रहा है, बल्कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य को देखते हुए 10वीं और 12वीं के स्कूलों को आधुनिक बनाए जाने को लेकर क्लस्टर सिस्टम बनाने का निर्णय लिया गया है. हालांकि विभाग ने प्रदेश के 1520 से ज्यादा स्कूलों को क्लस्टर सिस्टम के तहत 559 स्कूलों में तब्दील करने का प्लान शिक्षा विभाग ने तैयार किया है। यूपी सरकार ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की घटती संख्या को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

दरअसल, यूपी सरकार ऐसे पांच हजार प्राथमिक स्कूलों को मर्ज करने जा रही है, जहां पर छात्रों की संख्या काफी कम है। हालांकि इस मामले पर यूपी में जमकर बवाल भी हो रहा है और मामला यूपी हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। 1520 स्कूल होंगे क्लस्टर सिस्टम से मर्ज: वहीं अब उत्तराखंड सरकार भी यूपी के रास्ते पर चलते हुए अपने राज्य में भी स्कूलों की मर्ज करने पर विचार कर रही है. हालांकि, उत्तराखंड शिक्षा विभाग इसे क्लस्टर सिस्टम का नाम दिया है। उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं के करीब 2295 स्कूल हैं, जिसमें 1520 स्कूलों को चिन्हित किया है, जिन्हें क्लस्टर सिस्टम के तहत मर्ज करते हुए 559 स्कूलों में तब्दील किया जाएगा।