महेंद्र भट्ट दूसरी बार संभालेंगे BJP प्रदेश अध्‍यक्ष की कमान, नामांकन किया दाखिल

Share

उत्तराखंड में राज्यसभा सांसद और वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए फिर से नामांकन पत्र लिया है। दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही महेंद्र भट्ट नया रिकॉर्ड भी बनाने जा रहे हैं। Uttarakhand BJP New President महेंद्र भट्ट दो बार प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले पहले नेता बनने जा रहे हैं। 30 जुलाई 2022 को महेंद्र भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली थी। महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के समय उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। ऐसी उम्मीद है कि कल यानी मंगलवार 1 जुलाई को बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। इसके साथ ही बीजेपी के नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट से सांसद अजय भट्ट भी नामांकन पत्र दाखिल करते समय दिखाई दिए।

महेंद्र भट्ट वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही राज्य सभा सांसद हैं। वे गढ़वाल से ब्राह्रमण चेहरा हैं। सीएम धामी से भी नजदीकियां और करीबी होने के साथ संतुलन बिठाते हुए नजर आए हैं। जिस वजह से फिर से कमान संभालने जा रहे हैं। महेंद्र भट्ट कद्दावर और मुखर नेताओं में एक हैं। जो कि अपने बेबाक बयानों के लिए भी कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। महेंद्र भट्ट श्री राम जन्‍मभूमि आंदोलन से भी जुड़े रहे। श्रीराम जन्‍मभूमि आंदोलन में वह 15 दिनों तक पौड़ी के कांसखेत जेल में भी बंद रहे। महेंद्र भट्ट चमोली की बद्रीनाथ सीट से दो बार के विधायक रह चुके हैं। महेंद्र भट्ट की छात्र राजनीति से शुरुआत हुई थी। गढ़वाल मंडल में महेंद्र भट्ट को बीजेपी का ब्राह्मण चेहरा माना जाता है। महेंद्र भट्ट साल 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक थे।