गंगोत्री हाईवे पर चट्टान गिरने से बड़ा हादसा, चट्टान खिसकने से मलबे में दबे लोग; 1 शख्स की मौत

Share

उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां डबरानी के पास गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बड़ी चट्टान गिरी है। Gangotri Highway Accident बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12.59 बजे डबरानी के पास पहाड़ी में आग लगने से चट्टान खिसककर नीचे आ गिरी। हाईवे पर चट्टान गिरने के कारण कुछ लोग मलबे में दब गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू किया। मलबे में दबने से एक आदमी की मौत हो गई है। वहीं, 5 घायलों (2 पुरुष, 2 महिलाएं व 1 बच्ची) का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को हर्षिल अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिरने की सूचना आ रही है।

बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर आग लगने से पत्थर गिर रहे हैं। जिस वजह से ये हादसा हुआ है। हालांकि प्रशासन अभी राहत बचाव कार्य में जुटा है। साथ ही हादसे की कारणों की जांच भी करने की बात कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चट्टान गिरने से एक निजी बोलेरो वाहन ,एक बाइक , एक मारुति 800 और BRO का एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन ,एक पानी का टैंकर क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना में पांच व्यक्ति घायल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु सीएससी हर्षिल ले जाया गया है तथा एक की मृत्यु घटना स्थल पर ही होनी बताई गई है। उक्त स्थान पर अभी लगातार पत्थर आ रहे हैं दोनों ओर से ट्रैफिक सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।