हरिद्वार में बड़ा हादसा, सुबह-सुबह ईंट भट्टे की दीवार के मलबे में दफन हुई 6 जिदंगियां..तीन गंभीर घायल

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुडकी के मंगलौर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।

Share

उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलवार की बड़ा हादसा हो गया। रुड़की क्षेत्र के मंगलौर में एक ईंट भट्टे में काम करने वाले कई मजदूर उस वक्त ईंटों के नीचे दब गए। 6 people died after brick kiln wall collapsed  जब वह इन ईंटों को ईंट बनाने वाली चिमनी के अंदर डाल रहे थे। तभी अचानक यह ईंटो का पहाड़ी इनके ऊपर जा गिरी। दीवार गिरने से छह मजदूर मलबे में जिंदा दफन हो गए। जैसे ही हादसा हुआ चीख पुकार मच गई, हर तरफ अफरा -तफरी का माहौल था। आनन फानन में आस पास काम कर रहे मजदूरों ने हाथ से ही दीवार को हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ईंट भट्‌ठा सान्वी ब्रिक की दीवार गिरने से पांच श्रमिकों की मौत पर ही मौत हो गई। उनके शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। वहीं, सात अन्य मजदूरों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

 

घायलों को अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दो गंभीर घायलों का इलाज चल रहा था। इसमें से एक अन्य की मौत हो गई। करीब एक घंटे हंगामे के बाद मुआवजे की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने शव उठने दिए। मृतक के परिजनों को ईंट भट्ठा मालिक की ओर से साढ़े तीन-तीन लाख और मुख्यमंत्री की ओर से ढाई-ढाई लाख की धनराशि मुआवजे के रूप में देने की घोषणा की गई है। इसके बाद पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। सुबह-सुबह हुए इस हादसे उत्तराखंड डहला हुआ है। रुड़की में ईंट भट्टे में हुए इस हादसे से इलाके में शोक की लहर देखी जा रही है। प्रशासन की टीम हादसे की वजहों का पता लगा रही हैं।