उत्तराखंड: महिला को रील बनाना पड़ा भारी, मम्मी-मम्मी चीखती रही बेटी..तेज बहाव में हुई ओझल

Spread the love

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए किसी भी हद तक जा रहे है। यहां तक कि अपनी जान को दांव पर लगाने से भी पीछे नहीं हटते, जो कि बेहद चिंताजनक है। ऐसा ही कुछ उत्तरकाशी जिले में देखने को मिला। Woman Swept Away Video In River जहां मणकर्णिका घाट में एक नेपाल की महिला रील बनाने के चक्कर में भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई। वहीं उसकी वीडियो बना रही बेटी मम्मी-मम्मी चिल्लाती रही। लेकिन तब तक महिला नदी के तेज बहाव में ओझल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट पर हुई है। यहां बीती 14 अप्रैल को रील बनाने के चक्कर में विशेषता पत्नी पूर्णा उम्र 35 वर्ष निवासी काठमांडू नेपाल का अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आने में डूब गई।

पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी तब लगी, जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि महिला को रील बनाने के चक्कर में नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और वह नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ व क्यूआरटी ने नदी व जोशियाड़ा बैराज की झील में बोट उतार कर सर्च अभियान चलाया, लेकिन महिला का देर शाम तक पता नहीं चल पाया। महिला ने अपनी बेटी के पास मोबाइल देकर वीडियो बनाने को कहा था। बच्ची वीडियो बना ही रही थी कि इतनी देर में हादसा हो गया। फैल सर्च अभियान अभी जारी है।