हरिद्वार जिले के कनखल में एक मुस्लिम फेरीवाले के साथ एक युवक ने अभद्रता कर दी। युवक ने धर्म विशेष का हवाला देते हुए फेरीवाले को भगा दिया। दोबारा कनखल क्षेत्र में आने पर धमकी भी दी। Intimidation In Name Of Religion आरोपित ने खुद अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद रेहड़ी वाले के पक्ष में कई लोगों ने कनखल पुलिस को शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। उधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और देर रात चंचल को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे कोर्ट में पेश कर दिया है। साथ ही पुलिस ने माहौल खराब करने वाले लोगों को सख्त चेतावनी भी दी है।